साइकिल छाता और छड़ी दे कर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए दो गार्ड्स की हुई विदाई
साइकिल छाता और छड़ी दे कर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए दो गार्ड्स की हुई विदाई

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली में तैनात दो कर्मचारियों का सेवानिवृत होने के पश्चात रविवार रात्रि एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारी हरिश्चंद्र यादव एवं रामनाथ यादव द्वारा अपनी 60 वर्ष की सेवा लगन मेहनत तथा ईमानदारी से करने के पश्चात उनके विदाई समारोह के मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने उनके किए हुए कार्यों का बखान किया उन्होंने कहा कि यह तो आज नहीं तो कल सभी के साथ लगा हुआ है आप अपने परिवार में जाकर हंसी खुशी से रहे हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ है इस विदाई समारोह के अवसर पर दोनों कर्मचारियों को साइकिल छाता वस्त्र तथा छड़ी देकर इन्हें विदा किया गया इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड महाप्रधान रामदास यादव प्रधान बबलू यादव चंद्रभूषण यादव समेत कोतवाली के वीरेंद्र यादव शिशुपाल लाल जी हिटलर इकबाल अहमद नदीम अहमद आदि समस्त उप निरीक्षक कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो, जनपद मऊ
#SamacharTak



