रोड़ पर खड़ी भैंस से टकराई मोटरसाइकिल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल,
रोड़ पर खड़ी भैंस से टकराई मोटरसाइकिल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल,

तालबेहट / ललितपुर
ललितपुर जिले के पास ग्राम कडेसरा कलॉं राष्ट्रीय राजमार्ग 44 हाइवे पर रोड पर खड़ी भैस में टकराई मोटरसाइकिल जिसमे एक युवक की मौके पर मौत वही एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया,
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा रायपुर निवासी कल्लू उम्र 24 वर्ष पुत्र रोशन यादव व उसका साथी अर्जुन उम्र 20 वर्ष पुत्र महेंद्र यादव अपनी बाइक क्रमांक यूपी 94 ऐक्स 2340 के द्वारा एक अंत्येष्टि में शामिल होने झांसी जा रहे थे, जैसी वह कडेसरा कलॉं हाईवे के समी पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक एक सड़क पर खड़ी भैंस से टकरा गई जिससे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा युवक घायल हो गया कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों को समुदाय स्वास्थ्य के लाया गया, जहॉ कोतवाली पुलिस ने अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए जिला मुख्यालय भेजा ,वही घायल कल्लू को सीएचसी तालबेहट में प्राथमिकी उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
- रिपोर्ट – आर के पटेल
- ललितपुर
- #samachartak



