आयुक्त खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा कस्बे के दुकानदारों को हानिकारक कैमिकल युक्त मिठाई न बेचने की दी गयी शख्त चेतावनी,
आयुक्त खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा कस्बे के दुकानदारों को हानिकारक कैमिकल युक्त मिठाई न बेचने की दी गयी शख्त चेतावनी,

जनपद मऊ
मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सुरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शनिवार को आगामी दीपावली तथा छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के तत्वाधान में खाद्य सुरक्षा की स्वचालित गाड़ी से मोहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन कैलेंडर तिराहा एवं अतरारी बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडे समेत खाद्य विभाग के कर्मियों द्वारा पर्व को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया इस दौरान लगभग एक दर्जन से ऊपर मिठाई के दुकानदारों की मिठाइयों की जांच परख कर उनको सावधानी बरतने एवं मिठाई बनाते समय हाइड्रो पाउडर तथा विभिन्न केमिकल को नहीं मिलने के निर्देश दिए वहीं कुछ दुकानदारों की मिठाई में मिलावट की मात्रा मिलने पर उन्हें चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिया गया कि त्यौहार को लेकर आप लोग अभी से सावधान हो जाएं अगर पर्व के दौरान किसी मिठाई के दुकान पर मिलावटी मिठाइयां पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान बिंदु पांडे ने लगभग एक दर्जन से ऊपर के मिठाईयां को परखा और निर्देश दिए इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे,
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो- जनपद मऊ
#SamacharTak-



