मड़ावरा में सरदार पटेल समिति भव्य रूप में हर्सोल्लास के साथ 31 अक्टूबर को मनाएगी सरदार पटेल की जयंती
पटेल जयंती के कार्यक्रम को लेकर सरदार पटेल समिति मड़ावरा ने की रूप रेखा तैयार

मड़ावरा / लितपुर
लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी सरदार पटेल समिति मड़ावरा ने एक बार फिर बैठक कर तैयारियों के बारे में चर्चा की साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारी भी लोगों को दी गयी।
बताते चले कि सरदार पटेल समिति के सदस्यों व पदाधिकारी सरदार पटेल जयंती को फिर से यादगार बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे है। प्रचार-प्रसार, लोगों की भीड़ जुटाने से लेकर सफल आयोजन को भव्यता व हर्सोल्लास पूर्वक मनाने को लेकर तैयारियां चल रही है। जानकारी देते हुए पत्रकार व समिति के अहम सदस्य रामकुमार पटेल(आरके) ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को एक बार फिर यादगार बनाने के लिए समिति व स्थानीय लोगों द्वारा तैयारियां युद्दस्तर पर उन्होंने आगे कहा कि 31 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाने का ऐलान किया है। मड़ावरा में ऐसा कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। और आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 12 बजे से भव्य शोभायात्रा नवीन गल्ला मंडी से ब्लॉक सभागार तक कार्यक्रम व शोभा यात्रा में मुख्य अतिथिकैलाश नारायण निरंजन (जिला पं. अध्यक्ष एवं मोहित निरंजन (ब्लाक प्रमुख), दीपमाला कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर पटेल जिला अध्यक्ष अपना दल(एस), वीरेन्द्रसिंह ठेकेदार पूर्व जिला अध्यक्ष कुर्मी समाज, रामसेवक निरंजन (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी समाज, डॉ. पूरनसिंह निरंजन (रि. प्रोफेसर), चन्द्रदीप रावत (ब्लॉक प्रमुख), गौरीशंकर सोनी जी (ग्राम प्रधान) होंगे।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर #SamacharTak



