मोहम्मद मुनीर की अध्यक्षता में हुई शिक्षक संघ की बैठक
टीम मिशन बेटियाँ के चाय चुस्की और दोस्ती पर की गई आहूत

ललितपुर
ललितपुर की एक बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष मोo मुनीर की अध्यक्षता में टीम मिशन बेटियाँ के चाय चुस्की और दोस्ती पर आहूत की गई जिसमें संघ के पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने चाय की चुस्की के साथ साथ शिक्षको की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी जिला महामंत्री राजेश साध ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकारणी मज़बूती से शिक्षक हितों के लिए कार्य कर रही है । इसलिए समस्त कार्यकरणी का जिला कार्यकारिणी ने अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष मो. मुनीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि किसी शिक्षक की कोई समस्या है तो वह दो प्रतियों में ज़िलाकार्यकारणी को सूचना दे दिया दें जिससे उनकी समस्या का निस्तारण यथाशीघ्र किया जा सके एवम अधिकारियों द्वारा जो भी कार्यवाही की जाती है उसे संबंधित हार्ड कॉपी में दो दिवस में प्राप्त करायी जाये ।वक्ताओं ने कहा कि संघ के संज्ञान में आया है कि शिक्षकों को १वर्ष बाद कार्यवाही की जानकारी होती हैं।जो कि ग़लत हैं। उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि छात्र उपस्थिति को लेकर जो वेतन अवरुद्ध की गई उसमें अध्यापको को सीधा दोषी न माना जाय। मौसम के अनुरूप जो परिस्थितियां सामने आ रही है उनको दृष्टिगत में रखा जाये ।
संचालन ज़िलामहामंत्री राजेश साध ने किया।
इस अवसर पर श्री मो०मुनीर ज़िलाध्यक्ष , श्री राजेश साध जिला महामंत्री,श्री प० मनोज क़िलेदार जिला कोषाध्यक्ष ,प्रांतीय सदस्य श्री बाबूलाल ,मण्डल मंत्री झाँसी बाबुसिंह राठौर , जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष श्री मती विनीता निरंकारी,संयुक्तमंत्री श्रीमती उर्वशी साहू ,संयुक्तमंत्री श्रीमती संध्या वर्मा ,मीडिया प्रभारी श्री ख़ालिद,श्रीमती बबीता बुंदेला ब्लॉकध्यक्ष जखोरा ,श्रीमान ज़ाकिर ब्लॉक मंत्री जखोरा ,श्री गणेश नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष वार ,श्री सुजानसिंह ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा,श्री सुशील आर्य ,श्री भोगीराम,श्री क़ादिर ,श्री शकील ,श्री प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे । डॉ जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष टीम मिशन बेटियाँ ने चाय चुस्की और दोस्ती स्थल पर बैठक आहूत करने पर आभार व्यक्त किया एवम शिक्षक हित में संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की ।
रिपोर्ट – कमलेश कस्यप
मड़ावरा
#SamacharTak



