
ललितपुर
जय अम्बे रक्तदान समिति, ललितपुर (रजि.) द्वारा जिला महिला चिकित्सालय ललितपुर में भर्ती महिला मरीज जिसे डॉक्टर ने रक्त की कमी बताई महिला के परिवार में कल उसे ब्लड दे चुके थे और डॉक्टर ने उक्त महिला को फिर से ब्लड के लिए कहा लेकिन महिला के परिवार में कोई भी ब्लड देने की स्थिति में नहीं था। महिला मरीज के परिजन ब्लड के लिए काफी परेशान और चिंतित हो रहे थे काफी प्रयास करने के बाद भी उन्हें कहीं से ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाई। जब इसकी जानकारी समिति के सदस्य शिवम भारती को मिली तो उन्होंने तत्काल ब्लड बैंक आकार महिला मरीज को पहली बार रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की। महिला के परिजनों ने शिवम भारती और समस्त जय अम्बे रक्तदान समिति का आभार एवं साधुवाद किया और कहा कि इस कठिन परिस्थिति में जब हमें कहीं से भी मदद नहीं हो पाई तब आपकी समिति द्वारा हमारे मरीज को ब्लड की व्यवस्था हो पाई है। इसके हम सदा आपकी रहेंगे। इस मौके पर जय अम्बे रक्तदान समिति, ललितपुर (रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैयालाल रजक, चन्दन सिंह, बलराम राज, कमल अहिरवार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कमलेश कस्यप
मड़ावरा
#SamacarTak



