
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
__________________________
मोहम्मदाबाद गोहना तस्करी एवं गौ हत्या से संबंधित मास्टरमाइंड वांछित अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार प्रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कार्यालय चालान किया पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री की आदेश के क्रम में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को प्रातः पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गत दिनों हुए ग्राम बंदी कला में हुई गौ हत्या के मामले में भुजाही सर्विस रोड के निकट पुलिस द्वारा निशान देही के आधार पर खड़े हुए व्यक्ति को धर दबोचा बाद में पूछे जाने पर उसने अपना नाम साजिद पुत्र स्वर्गीय स्माइल ग्राम बंदी कला थाना मोहम्मदाबाद गोहना मऊ बताया जो पूर्व में हुए मामले में का मास्टरमाइंड था बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत न्यायालय चालान किया गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव कांस्टेबल शशांक कुमार राम बहादुर सरोज कल्पनात यादव आदि पुलिसकर्मी का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



