
ललितपुर
____________________
उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत “संस्कृति उत्सव 2023” का आयोजन जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मा0 कल्याण सिंह सभागार रामनगर ललितपुर में किया गया, कार्यक्रम में मा0जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि श्री चंद्रशेखर पंथ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत मैलवाराखुर्द के स्कूली बच्चों के ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज संस्कृति उत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा देश की संस्कृति को सहेजने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संस्कृति महत्व समझाने व उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से बच्चों को हमारी विरासत, हमारी संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है।सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।जिला पर्यटक अधिकारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है, जिसमे लोक गायक, वादन,नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाटक सहित विभिन्न विधाओं के कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं, कार्यक्रम में चयनित कलाकार पहले मंडल स्तर पर, इसके उपरांत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।का ओर्यक्रम में श्रीमंत बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच के कलाकारों जानकी प्रसाद एंड पार्टी के द्वारा ललितपुर जिले पर आधारित गीत, केंद्र व प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों, महत्वपूर्ण निर्णय, जीरो टॉलरेंस नीति, अयोध्या में राम मंदिर, आवास योजना, निःशुल्क राशन, आदि पर आधारित लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।छात्रा शौम्याश्री ने कत्थक नृत्य, परमानंद एंड ग्रुप के द्वारा सैरा नृत्य, मोहिनी ग्रुप के जितेंद्र कुमार एंड पार्टी द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता को के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।

इस प्रकार समूह लोकगायन में प्रथम स्थान पर जानकी प्रसाद एंड पार्टी, द्वितीय स्थान पर महक व तृतीय स्थान पर महक विजेता रहीं।वादन विधा में प्रथम महेंद्र, द्वितीय दर्शन व तृतीय अनिरुद्ध, शास्त्रीय नृत्य कथक में शौम्याश्री, लोक नृत्य में जितेंद्र कुमार मोहिनी ग्रुप राई प्रथम, धर्मेंद्र ग्रुप सैरा पार्टी द्वितीय व परमानंद सैरा तृतीय रहे।एकल गायन विधा में वैशाली शर्मा प्रथम, कृष्णकांत द्वितीय व सौम्या तृतीय एवं सुगम संगीत विधा में बृजेंद्र सिंह प्रथम, युवराज द्वितीय व अभिमन्यु तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार, रिटायर संगीत अध्यापक सुनील कुमार सिन्हा एवं कैलाश शर्मा, संगीत अध्यापक सोनाली मिश्रा एवं हर्ष कुमार जैन शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में पर्यटन मित्र फिरोज डायमंड का विशेष सहयोग रहा, उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को आगामी पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप के साथ सुरेंद्र सपेरा (ललितपुर)



