
ललितपुर
____________________
पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद में मण्डल की पहली खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला तैयार की गयी है, जिसका आज माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चे भी अब आकाश मण्डल का दीदार कर सकेंगे और खगोलीय घटनाओं की बारीकियों को समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयो के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे संसाधनों के अभाव में जहां किताबी ज्ञान तक ही सीमित थे, अब उन्हें विज्ञान की बारीकियों को सीखने का भी मौका मिलेगा।

मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि प्रयोगशाला में भौतिकी और खगोल विज्ञान से संबंधित अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए है, ताकि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके और उनकी विज्ञान संबंधित जिज्ञासा की पूर्ति की जा सके। इस प्रयोगशाला में विज्ञान विषय के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास करना है।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप के साथ सुरेंद्र सपेरा (ललितपुर)



