
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
___________________
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में बेरोजगारी श्रमिकों को लाभांत देने के लिए भारत सरकार द्वारा श्रम विभाग असंगठित कर्मकार पंजीयन कराने के सम्बंध में एक बैठक आहूत की गई जिसमें तय हुआ की दिनांक 19/01/24 दिन शुक्रवार को अपना – अपना ई श्रम कार्ड लेकर – आधार कार्ड-बैंक पास बुक- नामिनी का आधार कार्ड-आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सभी का फोटो कॉपी लेकर व्यापार मण्डल कार्यालय सुबह 11 बजे पहुंचे वहाँ विभाग द्वारा कर्मचारी आपका फार्म भरवाएंगे इस योजना से मासिक 3000 हज़ार रुपये पेंशन आजीवन मिलता रहेगा और दुर्घटना बीमा 2 लाख रुपये मिलता रहेगा इस बाबत पूछे जाने पर सहायक उप श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ जहां गरीबों को मिलेगा और वह परिवार में खुशहाली से रहेंगे, इस मौके पर श्रम विभाग मऊ से आए ओंकार विकास सिंह व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ,अनमोल साहू, राम प्रवेश गुप्ता, ओपी यादव, महेन्द्र सोनकर, आशीष कुमार गुप्त, आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



