राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न

ललितपुर
____________________
नगर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा डाॅ. ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उ0प्र0 लखनऊ में युवाओं को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से स्मार्टफोन ब टैबलेट वितरण के कार्यक्रम का संबोधन एवम महान विचारक युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के सिद्धांतों और शिक्षाओं के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बीकॉम तृतीय वर्ष के सत्र 2022-23 के 61 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक ललितपुर के अध्यक्ष एडवोकेट श्री रमेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार श्री विनोद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. केशव देव ने की . कार्यक्रम का संचालन डॉ. वारीष द्विवेदी ने किया इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को जीवन में समय तकनीकी का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया और स्वामी विवेकानंद का उदाहरण प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद की जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रस्तुत किया एवं छात्रों से उनका अनुकरण करने को कहा कार्यक्रम में डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. रविंद्र सरौनिया, डॉ. डी के साहू, डॉ. रीतेश खरे, डॉ. अर्चना , डॉ. नजम उल रफी, श्रीमती श्रीमती अनुराधा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. इच्छा, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. स्वीकृति सिंह एवं डॉ. अमित कुमार एवं लाभार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (ललितपुर)



