
कन्नौज
____________________
आज राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग उ0प्र0 ( धर्मवीर प्रजापति ) द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों से सीधा संवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा0 मंत्री जी को कारागार के मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। प्रभारी अधीक्षक/कारापाल विजय कुमार शुक्ला द्वारा मा0 मंत्री जी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा सभी बंदियों (पुरूष व महिला) को हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला बैरक में निरूद्ध सभी महिला बंदियों को दैनिक प्रयोग में लायी जाने वाली वस्तुओं की किटे व उनके साथ रह रहे बच्चों को गरम वस्त्र व बिस्कुट, टाफी, चिप्स आदि वितरित किये। कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरूद्व ऐसे बंदी जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते है उनकों सर्दी से बचाने हेतु कम्बल बितरित किये गये। गरम वस्त्र, कम्बल, हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड आदि पाकर बंदियों में अति उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुब्रक पाठक व जिला अध्यक्ष वीर सिह भदौरिया भी कारागार पर आकर बंदियों से संवाद आदि किया। कारागार में निरूद्व बंदियों द्वारा दिनांक 22.01.2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिये दीपोत्सव हेतु दीपक बनाये जा रहे थे तथा बंदियों द्वारा भजन, कीर्तन आदि किये जा रहे थे। मंत्री जी द्वारा उनसे भी संवाद किया गया।मंत्री जी द्वारा बंदियो के सर्वांगीण विकास हेतु मानस व गीता के वचनों के माध्यम से सहज भाव से प्रस्तुत करते हुये उनका अनुसरण करने का उपदेश दिया गया। मंत्री जी द्वारा बंदियों के बहुमुखी कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोडने तथा बंदियो के जीवन में उन्नति के सम्बन्ध में उनका सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। जिसे अन्य बंदियोें द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा गया। कार्यक्रम समापन के उपरान्त प्रभारी अधीक्षक/जेलर विजय कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष के साथ उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों/ आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंत्री जी के साथ सुब्रक पाठक व जिला अध्यक्ष वीर सिह भदौरिया, डा0 शरित दुबे, प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल श्रीमती आशादेवी पाण्डेय, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, तथा प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कुमार व जेल वार्डर कुलदीप कुमार पाण्डेय, जेल वार्डर इन्द्रमणि सिंह चौधरी, अजीत कुमार, संजीव कुमार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट–समाचार तक (कन्नौज)



