
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
____________________
स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए नायक तहसीलदार गौरव शाह ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्रों को उनके विभाग अध्यक्षों को देकर 2 दिन के अंदर मामले का गुणवत्ता एवं सत्यता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं इस मौके पर ग्राम ढोलना निवासी पार्वती राजभर ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया कि हमारे जमीन पर उसी गांव के आधा दर्जन लोगों द्वारा जबरदस्ती कब्जा करके निर्माण कर रहे हैं जी सर नायब तहसीलदार ने स्थानी पुलिस को भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जबकि पड़े 15 प्रार्थना पत्रों में से किसी भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका इस मौके पर कोतवाल ओपी यादव उप निरीक्षक अली अख्तर उप निरीक्षक खैराबाद पीसी यादव समेत नगर पंचायत के कर्मचारी लेखपाल राजस्व निरीक्षक आदि विभाग के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



