मामले का गुणवत्ता पूर्व 2 दिन के अंदर निस्तारण करें मुख्य राजस्व अधिकारी
मामले का गुणवत्ता पूर्व 2 दिन के अंदर निस्तारण करें मुख्य राजस्व अधिकारी

मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
____________________
स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए मामले का निस्तारण दो दिनों के अंदर गुणवत्ता एवं सत्यता पूर्वक करने के निर्देश दिए इस मौके पर 42 प्रार्थना पत्रों में से तीन मामले का निस्तारण मौके पर किया गया पीड़ित शिवनाथ निवासी कबीराबाद विद्युत के बिल को संशोधन करने के संबंध में जावेद अहमद निवासी आरेला ग्राम प्रधान द्वारा चक रोड पर मानक के तहत कार्य न करने के संबंध में शशि भूषण निवासी इटोरा चौबेपुर गड़े हुए खूंटा को उखाड़ कर फेंकने के संबंध में जय राम निवासी शंभूपुर अवैध निर्माण को रोकने के संबंध में छेदी निवासी बहलोलपुर अवैध अतिक्रमण करने के संबंध में हीरा निवासी हाफिजपुर जान माल की सुरक्षा के संबंध में आदि लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए जिस पर उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने समस्या सुनते हुए 2 दिन के अंदर मामले के निस्तारण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव शाह एसडीओ विद्युत नीरज कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अर्जुन कुमार अखिलेश यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी दिवाकर यादव विनोद आर्य बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक हर्षिता राय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल जिला ब्यूरो (मऊ)



