
मड़ावरा (ललितपुर)
____________________
थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम करौंदा निवासी दारू अहिरवार पुत्र लल्लू अहिरवार ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है की 23 जनवरी को भारत संकल्प विकास यात्रा ग्राम पंचायत करौंदा में चल रही थी भारत संकल्प यात्रा का समापन होने के बाद ग्राम प्रधान की लड़का से कहा कि गांव की महिलाएं बाहर खुले में शौच क्रिया को जाती हैं तो सामुदायिक शौचालय में वाटर सोलर वाटर के नाम पर जो भुगतान किया गया है उस कार्य को पूर्ण करे ताकि गांव की महिलाएं खुले में शौच ना करें क्योंकि सोच खुले में करने से गंदगी फैलती है और हमारे गांव का वातावरण दूषित होता जिससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण फैलते हैं और जो अंबेडकर पार्क की जमीन है उस जमीन पर अवैध तरीके से कूड़े कचड़े फेंकने के गड्डे का निर्माण नहीं करवाया जाए क्योंकि वह एक महापुरुष की सुरक्षित जमीन उनके नाम पर दर्ज है क्योंकि ग्राम प्रधान वहां पर कचरा डालने के लिए कचरा घर बना रहे हैं इन सभी का विरोध करने पर ग्राम प्रधान के लड़के हर्षवर्धन उर्फ बंटी है और ग्राम प्रधान के भाई जितेंद्र और बालू मेरे घर लाठी डंडे लेकर मारने के लिए आए और हमारे पिताजी के साथ मारपीट कर दी और बोले तेरा लड़का बहुत नेता गिरी करता है बहुत बोलता है वह भी मुझे नहीं मिला जहां भी मिलेगा उसके हाथ पैर तोड़कर सबक सिखाएंगे प्रार्थी ने कहा कि वह दबंग प्रवर्ती के लोग हैं।

रिपोर्ट–राजू कुशवाह (मड़ावरा)



