
ललितपुर
____________________
सेक्टर गांधीनगर प्रथम में प्रधानमंत्री की मन की बात का 109 वां कार्यक्रम सुना गया। मन की बात बूथ संख्या 459 पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक जी,सेक्टर प्रभारी ध्रुव राजा जी,सेक्टर प्रवासी नीतिन पंथ जी के आतिथ्य में भाजपा के नगर मंत्री संतोष नायक जी के आवास पर सुना गया। माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। 2024 का ये पहला ‘मन की बात’का कार्यक्रम है। अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है। दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वाँ गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया है। इस साल हमारे संविधान के भी 75 वर्ष हो रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के भी 75 वर्ष हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व, मदर ऑफ डेमोक्रशी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। भारत का संविधान इतने गहन मंथन के बाद बना है कि उसे जीवंत दस्तावेज कहा जाता है।साथियो, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम। देश के अनेकों लोगों ने इस दौरान राम भजन गाकर उन्हें श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है। मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलायाजाए। मुझे अच्छा लगा कि लाखों लोगों ने श्रद्धाभाव से जुड़कर अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ़-सफाई की। मुझे कितने ही लोगों ने इससे जुड़ीतस्वीरें भेजी हैं, video भेजें हैं – ये भावना रुकनी नहीं चाहिए, ये अभियान रुकना नहीं चाहिए। सामूहिकता की यही शक्ति, हमारे देश को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी मेरे प्यारे देशवासियों, इस बार 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में Women Power को देखकर हुई, जब कर्त्तव्य पथ पर, केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे। महिला बैंड का मार्च देखकर, उनका जबरदस्त तालमेल देखकर, देश-विदेश में लोग झूम उठे। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ता साथियों ने संगठन के निर्देशानुसार दीवार लेखन में पार्टी का चिन्ह कमल का पुष्प व फिर एक बार मोदी सरकार का लेखन कार्य किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक,सेक्टर प्रभारी ध्रुव राजा,सेक्टर प्रवासी नितिन पंथ नगर मंडल मंत्री संतोष नायक,जिला संपर्क प्रमुख रूपेश साहू,सेक्टर संयोजक अवधेश शर्मा शौर्य बूथ अध्यक्ष साथी मनीष झा,आनंद शर्मा, हनी जैन, भूपेंद्र झा, राकेश पंथ,बबीता साहू जी व अंत में सेक्टर संयोजक अवधेश शर्मा शौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (मड़ावरा)



