
जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं विभिन्न मोहल्लों के छात्राओं ने 17 व 18 फरवरी 2024 को उप्र पुलिस की परीक्षा धांधलेबाजी की गई है। जिसको लेकर मंगलवार को टाउन इंटर कॉलेज पर तहसील के लगभग सैकड़ो परीक्षार्थी एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए तहसील पर पहुंचे। जहां पर छात्रों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए परीक्षार्थियों ने यह मांग किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को दोबारा कराया जाए। मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे टाउन इंटर कॉलेज के सामने भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी एकत्रित हो गए। जहां से नारे बाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर जाने लगे। जैसे ही यह अपना जुलूस लेकर तहसील पर पहुंचे की वहां पर मौजूद पुलिस उन्हें रोक कर मात्र चार लोगों को अंदर जाने दिया। इसके बाद इन परीक्षार्थियों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव शाह एवं क्षेत्राधिकार डॉक्टर अजय विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में परीक्षार्थियों ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की हुई परीक्षा में धांधली हुई है। इसलिए इस परीक्षा को दोबारा कराया जाए। ताकि हम पढ़े-लिखे छात्र नौकरी कर सकें। यदि इसी तरह की धांधली होती रही तो हम आगे जाकर चोर डाकू या बदमाश या तो फिर मजदूरी करेंगे। विधान सभा मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त युवा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन हुई इस परीक्षा में धांधलेबाजी चारों पालियों के पेपर, परीक्षा के समय से पूर्व ही टेलीग्राम के माध्यम से वायरल हो गए, इसके साक्ष्य अभ्यर्थियों के पास हैं। इस धांधलेबाजी से समस्त अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। अंत में इन परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में धांधलेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों का पर्दाफाश कराकर उनके साथ दण्डनीय कार्यवाही की जाय, तारान्त पुनः निष्पक्ष परीक्षा कराने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने की कृपा करें।
ज्ञापन देने वाले परीक्षार्थियों आंजय यादव, आयुष कुमार, बृजेश यादव, चिंटू कुमार, दुर्गेश कुमार, सागार विश्वकर्मा, आशीष कुमार, राजीव यादव, प्रिंस कुमार ,उमेश कुमार आदि परीक्षार्थी साथ रहे।

रिपोर्ट- अजीत पटेल
जनपद मऊ
samachartak.co.in



