विश्व वन्यजीव दिवस पर गोष्ठी का किया गया आयोजन,
विश्व वन्यजीव दिवस पर गोष्ठी का किया गया आयोजन,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना सामाजिक वानिकीय प्रभाग मऊ के तत्वाधान में रविवार को विश्व वन्य जीव दिवस की मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रेंज के नेतृत्व में तहसील के खुरहट स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रेंज दिवाकर यादव ने लोगों को बताते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करने में डूबे इंसान को आप यह अंदाज ही नहीं रह गया है कि वह अपने साथ-साथ लाखों वन्य जीवों के लिए इस धरती पर रहना कितना दूबर कर दिया है कितने पशु पक्षियों की प्रजातियां भी विलुप्त हो चुकी है प्राकृतिक संतुलन के लिए सभी वन्य प्राणियों का संरक्षण बेहद जरूरी है अन्यथा किसी भी एक प्राणी के विलुप्त होने पर पूरी संरचना धीरे-धीरे बिखरने लगती है हम सब का यह कर्तव्य है कि वन्यजीवों की रक्षा करें इसको सुरक्षित रखने के लिए हम लोग जीव जंतुओं की रक्षा करते हुए अपने-अपने घरों के ऊपर कटोरा में पानी तथा चावल का दाना छेड़ दे जिससे चिड़िया पक्षी आकर अपना भोजन ले सके तभी हम सब इस वन्य जीव तथा पशु पक्षियों की रक्षा कर सकते हैं जिसको लेकर लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें शपथ भी दिलाई गई इस मौके पर वन दरोगा विनोद आर्य अभिषेक सरोज एके मौर्य रवि कुमार मौर्य आरके सिंह समेत वन विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ
samachartak.co.in



