जनपद मऊ : गिरधारी पहलवान की स्मृति मैं हुआ दंगल का आयोजन,
गिरधारी पहलवान की स्मृति मैं हुआ दंगल का आयोजन,

जनपद मऊ :
मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र स्वर्गीय गिरधारी पहलवान की स्मृति में रविवार संध्या तमसा नदी स्थित शिव मंदिर रामघाट पर एक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुबारकपुर आजमगढ़ के विधायक अखिलेश यादव ने फीता काटकर एवं दो जोड़ी पहलवानों से हाथ मिलाकर इसका शुभारंभ कराया इस कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग 30 जोड़ी पहलवानों ने अपने जोडी लिखी तथा पहलवानी के लिए दोनों मैदान में उतरे जबकि लगभग 18 कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर बलिया गाजीपुर मऊ आजमगढ़ अयोध्या जौनपुर के पहलवानों द्वारा अपना जोड़ की आजमाइश की चल रही कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हजारों की भीड़ मैं इस कुश्ती के कार्य को देखकर लोगों ने खूब खुशी का इजहार किया इस अवसर पर हवलदार पहलवान अजय पासवान समेत लगभग 30 जोड़ी पहलवानों ने अपनी जोड़ आजमाइश कर जीत हासिल की इस मौके पर क्षेत्र के सम्राट नागरिक एवं नगर पंचायत के सभासद मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे,



