मड़ावरा (ललितपुर)
ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा अंतर्गत रनगांव में महिला का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में मचा कोहराम
रनगांव निवासिनी पुष्पा गंधर्व पुत्री बती बाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसकी छोटी बहिन रेखा उम्र 35 वर्ष टीकमगढ़ जिले मऊ घाट निवासी देवेंद्र यादव पुत्र सोनी प्रसाद यादव से प्रेम विवाह 15 वर्ष पूर्व किया था ,
मृतिका के तीन लड़की और एक छोटा लड़का है ,
परिजनों ने बताया कि देवेंद्र यादव आये दिन रेखा के साथ मारपीट करता था,देवेंद्र यादव नशे का आदि था और वह तरह तरह के नशे करके रेखा को प्रताड़ित करता था,पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया है कि बीती रोज के रात भी रेखा के साथ बहुत ज्यादा मारपीट की गई ,
शनिवार की सुबह देवेंद्र ने रेखा से पैसा मांगे लेकिन जब पैसा नही मिला तो ,देवेंद्र पर इस कदर हैवानियत सबार हो गयी की रेखा के बेइंतिहा पिटाई करदी,जब अपनी मा की चीख पुकार सुनकर बच्चे कमरे में आये तो आरोपी देवेंद्र यादव ने बच्चो को किचिन में बंद कर दिया,मारपीट अधिक होने से रेखा ने दम तोड़ दिया और बाद में देवेंद्र बड़ी चालाकी से उसको पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया,और मौके से भाग गया किसी तरह बच्चे बंद किचिन से बाहर आये और माँ फंदे लटकता देखा तो बच्चो ने आसपास चीख पुकार से लोगो को बुलाया और फिर पड़ोसियों द्वारा मामले की जानकारी मड़ावरा पुलिस को दी गयी,सूचना केबाद मड़ावरा पुलिस मौके पर पहंची और मृतिका के परिजनों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र अपनी कार से गिरार की तरफ भाग गया,
आरोपी का पीछा पुलिस द्वारा किया गया और बम्होरी के पास घेर लिया गया,स्थानीय लोगो ने बताया कि आरोपी की कार में कुछ इंजेक्सन और दवाईया मिली है जिनसे प्रतीत होता है कि वह अधिक नशे का आदि था और शायद रेखा को भी इंजेक्ट करता था,मड़ावरा पुलिस द्वारा फोरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया और परिजनों के सहयोग से महिला को फंदे से नीचे उतारा महिला के सरीर पर जगह जगह मार पीट के निशान बने हुए है ,दिन दहाड़े हुए इस मामले से आसपास में सन्नाटा फैल गया है ,
ललितपुर से आर के पटेल की रिपोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट



