ब्रेकिंग न्यूज़
आबकारी विभाग की टीम द्वारा 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,240 किग्रा० लहन किया नष्ट,
आबकारी विभाग की टीम द्वारा 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,240 किग्रा० लहन किया नष्ट,

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
प्रयागराज जिले के मेजा तहसील के मांडा थाना के अंतर्गत आज अवैध शराब की रोकथाम,उनके अनियमित निर्माण व व्यापार के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवम उप आबकारी आयुक्त, प्रयागराज प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में जनपद के मेजा तहसील के थाना माण्डा के संदिग्ध ग्राम दिघिया में आबकारी निरीक्षक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह द्धारा मय स्टाफ आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 240 किग्रा० लहन नष्ट किया गया ।
उक्त कार्यवाही में 02अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया।
रिपोर्ट:- विजय कुमार गुप्ता समाचार तक , lahar Live 24news जिला संवाददाता प्रयागराज



