
ललितपुर
_____________
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज शहर के पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में आगामी 25 एवं 26 जुलाई को होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व का दिन है लगभग 3 महीने तक चल भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की इस वर्ष हम कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं उसी को लेकर आज पीडब्लूडी सर्किट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित नीतेश संज्ञा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यकारिणी सदस्य अनुभा सोलंकी प्रवासी एवम वक्ता के रूप में उपस्थित रही बैठक में आगामी 25 जुलाई एवं 26 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश संज्ञा ने बताया कि 25 जुलाई को शहर के तुवन मंदिर मैदान से मसाल जुलूस निकला जाएगा जो शहर के घंटाघर मैदान तक निकाला जायेगा उन्होंने बताया है कि यह मसाल जुलूस 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में निकाला जाएगा जो 25 जुलाई से 26 जुलाई तक जलती रहेगी साथ में उन्होंने बताया है कि 26 जुलाई 2024 को शहर के रामनगर स्थित बाबू कल्याण सिंह सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया जाएगा साथ में उनकी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा बैठक में मसाल जुलूस प्रमुख , सहप्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख व प्रदर्शनी प्रमुख और सह प्रमुख को बनाया गया है बैठक में जिला अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, जिला महामंत्री आशीष हुंडैत व अजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बुंदेला, राम कुमार कुशवाहा, अरस्तू उपाध्याय,दीपक मिश्रा,गजेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री राहुल राजपूत,विशाल रावत , पियूष बुंदेला, रानू कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी राहुल साहू खिरिया नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, रामप्रताप बुंदेला, सत्यम साहू, हर्ष चौबे, आकाश ,रामेश्वर पाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल (ललितपुर)



