
आगरा
_______________
यूपी के आगरा के निबोहरा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर ने नवागत थानाध्यक्ष को मुसीबत में डाल दिया। थाना प्रभारी का चार्ज लेते ही हिस्ट्रीशीटर माला लेकर उनका स्वागत करने थाने में पहुंच गया। थाने में पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर ने थाना प्रभारी का स्वागत माला पहनाकर किया। इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर ने माला पहनाते समय की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हैरानी की बात यह है कि थानाध्यक्ष को किसी भी पुलिसकर्मी ने स्वागत करने वाले शख्स के बारे में यह नहीं बताया कि वह हिस्ट्रीशीटर है। जैसे ही यह फोटो पुलिस आयुक्त के सामने आई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की, और नवागत थानाध्यक्ष को उसके पद से हटा दिया।

रिपोर्ट–रामकुमार पटेल



