
मऊ (मोहम्मदाबाद गोहाना)
_______________
डाकघर विभाग द्वारा चलाए जा रहे पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस अभियान के क्रम में जिसमें पूरे मंडल में एक दिन के अंदर एक करोड़ 20 लख रुपए का प्रीमियम 54 डाक कर्मियों द्वारा जमा कराया गया इस प्रीमियम अभियान के तहत जमा करने में पूरे मंडल में पांच डाक कर्मियों को विभिन्न मेडल देकर पुरस्कृत किया गया है जिसमें मोहम्मदाबाद गोहना स्थित उप डाकपाल बस स्टेशन अमित कुमार श्रीवास्तव को प्रवर डाक अधीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार वर्मा ने गोल्ड मेडल पहनकर सम्मानित किया बताते चलें कि पुर तहसील में मात्र एक डाकपाल की कड़ी मेहनत के कारण इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई डाकपाल के मोहम्मदाबाद गोहना डाकघर में आने के पश्चात कर्मचारियों ने इनका भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई इस मौके पर ऊप डाक निरीक्षक अभिषेक राय शोभित यादव अखिलेश सिंह रमाशंकर यादव सत्यम सिंह पंकज यादव संदीप यादव समेत समस्त डाककर्मी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट –अजीत पटेल (मऊ)



