
मऊ (मोहम्मदाबाद गोहना)
______________________
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना डॉ.अजय विक्रम सिंह ने थाना रानीपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया।इसके पूर्व सर्वप्रथम गार्द सलामी उप निरीक्षक नूर आलम द्वारा दी गई। तत्पश्चात थाने के भोजनालय और बैरकों का निरीक्षण किया गया। थाने के बैरक और भोजनालय की साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली, इसके साथ-साथ बैरक और भोजनालय में विद्युत के तार अस्त-व्यस्त,खुली अवस्था में मिले,जिस पर थाना प्रभारी और मेस प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी गई। तत्पश्चात थाने के मालखाना का निरीक्षण किया गया, जिसमें राजकीय संपत्ति रजिस्टर के अनुसार सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया और सभी अस्त्र-शस्त्र राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार संपूर्ण संख्या में मौजूद मिले।

इसके साथ-साथ थाने के गुंडा रजिस्टर ,रजिस्टर नंबर चार , अपराध महिला उत्पीड़न रजिस्टर,ऑर्डर बुक न्यायालय, बीट बुक और ग्राम-उत्तरी ब्रह्मानपुर,भवनपुरा,धर्मसीपुर, रामपुर खिरिया और दपेहड़ी का ग्राम अपराध रजिस्टर चेक किया, जिसमें वर्ष 2024 में पंजीकृत निस्तारित अपराधों के परिणामों को अंकित नहीं किया गया था ,इसके लिए हल्का प्रभारी और बीट कांस्टेबल से दो दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत सभी उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबल उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल ( मऊ)



