बेरोजगार अभ्यार्थी रोजगार संगम पोर्टल पर करें पंजीयन
आयोजित होने वाले रोजगार मेले में करें प्रतिभाग

ललितपुर
_______________
जनपद ललितपुर के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया गया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर गोवन्दि नगर ललितपुर में शिक्षित /प्रशिक्षित बेरोजगार को सेवायोजित करने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 07 अगस्त, 2024 को किया जा रहा है । रोजगार मेले एस0आइ0एस0 प्राइवेट लिमिटेड, सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पद हेतु कुल 100 रिक्ति पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें हाईस्कूल फेल या उत्तीर्ण, इण्टरमीडिएट, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आवश्यकता है, जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रू0 है। इसके अतिरिक्त अन्य कम्पनियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल ( rojgaarsangam.up.gov.in ) पर जॉबसीकर के रूप में कराना होगा । पंजीयन के उपरान्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी कम्पनी में अपना आवेदन भी करना होगा।
साथ ही सभी को यह भी सूचित किया गया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर के माध्यम से आयोजित होने वाले रोजगार मेलो में कम्पनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है, जिसमें अभ्यर्थियों से नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार के रूपये/सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड नही की जाती है। यदि अभ्यर्थियों से कोई भी रूपये/सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड की जाती है तो अभ्यर्थी ऐसे FAKE E-MAIL/SMS/ ध्फोनकॉल को सत्य मानकर पैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन डिपोजिट न करें तथा ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी सीधे जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर आकर या मोबाइल नं0 9415945057 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
भवदीया
(आकाँक्षा यादव)
जिला रोजगार सहायता अधिकारी,
ललितपुर।
रिपोर्ट–रामकुमार पटेल



