
ललितपुर
_______________
भाजपा युवा मोर्चा महरौनी मंडल के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की माँग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए अवगत कराया की महरौनी कोतवाली प्रभारी द्वारा मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता की गयी। एवं संगठन के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है। आगे बताया कि जनपद में विगत 5 वर्षों से इनकी तैनाती है, यह जहाँ भी प्रभारी नियुक्त हुए वहाँ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानबूझकर अभद्रता की। जब भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा की प्रभारी की शिकायत के लिए बोलते तो उक्त प्रभारी का सटीक जबाब रहता कि आपको जहाँ भी करना करे। मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल



