
मऊ (मोहम्मदाबाद गोहना)
______________________
नगर पंचायत वलीदपुर में शनिवार को नन्हे बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने जागरूक किया।
नगर पंचायत वलीदपुर में सभी 16 वार्डों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने लोगों से जनसंपर्क कर अपने-अपने सेंटर पर अथवा मुहल्लों में घूम-घूम कर यूनिसेफ विभाग के कर्मचारियों द्वारा टीका लगाया जा रहा है जिसमें सभी बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टिका अवश्य लगवाये इसमें कोई लापरवाही न करें नहीं तो भविष्य में बच्चों को तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती है वीसी अधिशासी अधिकारी द्वारा जब संपर्क करते समय उनके साथ बीएमसी यूनिसेफ की अधिकारी सरोज शुक्ला भी मौजूद रही।

रिपोर्ट –अजीत पटेल



