ललितपुर
_______________
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव ने जनपद ललितपुर के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर गोवन्दि नगर ललितपुर में शिक्षित /प्रशिक्षित बेरोजगार को सेवायोजित करने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 17 अगस्त, 2024 को किया जा रहा है । रोजगार मेले में फुलफोर्स सिक्योरिटी एण्ड मेनपॉवर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, ललितपुर द्वारा जनपद ललितपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं अन्य पद हेतु कुल 130 रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें हाईस्कूल फेल या उत्तीर्ण, इण्टरमीडिएट, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आवश्यकता है, तथा आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए। जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क 190 रू0 एवं वर्दी भत्ता 1500 रू0 है। इसके अतिरिक्त अन्य कम्पनियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल ( rojgaarsangam.up.gov.in ) पर जॉबसीकर के रूप में कराना होगा । पंजीयन के उपरान्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी कम्पनी में अपना आवेदन भी करना होगा।
साथ ही सभी को यह भी सूचित किया जाता है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर के माध्यम से आयोजित होने वाले रोजगार मेलो में कम्पनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है, जिसमें अभ्यर्थियों से नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार के रूपये/सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड नही की जाती है। यदि अभ्यर्थियों से कोई भी रूपये/सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड की जाती है तो अभ्यर्थी ऐसे FAKE E-MAIL/SMS/फोनकॉल को सत्य मानकर पैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन डिपोजिट न करें तथा ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी सीधे जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर आकर या मोबाइल नं0 9415945057 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल



