
ललितपुर
बुन्देलखण्ड विकास सेना की बैठक सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में स्थानीय कंपनी बाग में आयोजित हुई। बैठक में ललितपुर के ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय जो कि अब राजकीय स्वशासी मेडीकल कॉलेज में तब्दील हो गया है, की चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं, घोर अव्यवस्थाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर का राजकीय मेडीकल कॉलेज जहां पर हजारों लोग प्रतिदिन अपने इलाज के लिए आते हैं, और यहां आकर जब मेडीकल कॉलेज को स्वयं बीमार पाते हैं तो उनको बड़ी निराशा होती है। उन्होंने कहा कि आई सी यू तथा सी सी यू, टॉमा सेन्टर सुविधाओं और स्टॉफ के अभाव में केवल नाममात्र के सेन्टर बने हुए है। बरसात के कारण पक्की बिल्डिंग जगह जगह लीक कर रही है तथा वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सेना प्रमुख ने कहा कि इमरजेन्सी वार्ड में और अन्य वार्डों में पलंग के अभाव में मरीज जमीन पर लेटने के लिए बाध्य हैं । मरीजों को धुली हुई बेडशीट नहीं मिलती है । डिजिटल एक्सरे मशीन महीनों से खराब पड़ी हुई है। मरीजों को शुद्ध पेयजल नही मिल रहा । जगह जगह मेडीकल वेस्ट के ढेर लगे हुए हैं जिस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बैठक में बुविसे के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, अमरसिंह बुन्देला, फूलचन्द रजक, बी. डी. चन्देल, प्रदीप पंडित, विनोद साहू, प्रेमशंकर गुप्ता, गफूर खां, मोहन, प्रमोद, भैय्यन कशवाहा, आशाराम, मजबूतसिंह, केपी राजा, प्रिन्स, राजाराम, प्रकाश झा, श्रीराम राजपूत, पुष्पेन्द्र शर्मा, नंदू सोनी, बृजेन्द्र पारासर, प्रदीप साहू, टिंकू सोनी, कामता भट्ट, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल।



