WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशन्यायालयप्रसासनराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक सम्पन्न

ललितपुर

 उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं जिला जज/जिला विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक कुमार पाराशर के निर्देशानुसार 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु एडीजे/सचिव यशवन्त कुमार सरोज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं आगामी 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभान्शु सुधीर, सिविल जज (सी.डि.) मयंक जायसवाल, सिविल जज (सी.डि.- एफ.टी.सी.) रविशंकर गुप्ता, सिविल जज (जू.डि.- एफ.टी.सी.) नवीन कुमार, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह मौजूद रहे।

20250815_154304
फोटो –बैठक में अधिकारियों से वार्ता करते न्यायिक अधिकारी।

रिपोर्ट–रामकुमार पटेल।

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0