कंपोजिट विद्यालय बेलहिया का सीडीओ ने किया महराजगंज निरीक्षण
कंपोजिट विद्यालय बेलहिया का सीडीओ ने किया महराजगंज निरीक्षण

महराजगंज
बागापार मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने गुरुवार को सदर ब्लाक के गोद लिए कंपोजिट विद्यालय बेलहिया का औचक निरीक्षण किया । सीडीओ ने विद्यालय के प्रगति की हकीकत देखा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाए,जिससे राज्य स्तर पर इनका नाम हो। उन्होंने वीडियो को निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो। उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के जीर्णोधार के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी अतुल त्रिवेदी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत मानिक राम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, ग्राम सचिव चंद्र प्रकाश गुप्ता एवं विद्यालय के अध्यापक आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट –धनंजय पटेल महराजगंज।



