
महराजगंज
निचलौल
शहर स्थित कस्टम कार्यालय का शुक्रवार को कस्टम आयुक्त लखनऊ रंजीत कुमार ने निरीक्षण किया। साथ ही कस्टम से जुड़े समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया निरीक्षण के बाद वह संतुष्ट दिखे कस्टम अधीक्षक निचलौल के एन सिंह ने बताया कि कस्टम आयुक्त लखनऊ रंजीत कुमार का दौरा जिले में चल रहा है जिसके क्रम में आज दोपहर करीब 12:00 बजे वह निचलौल कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सीमा क्षेत्र की गतिविधियों, पकड़े गए सामान के रखरखा, हानिकारक सामानों के निस्तारण, करवाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां निरीक्षण के बाद वह संतुष्ट हुए और कस्टम कार्यालय से जुड़े समस्याओं को पूछा जिस पर उन्हें पकड़े गए सामानों को रखने के लिए जगह के अभाव की जानकारी दी गई जिसके बाद उन्होंने इस समस्या समाधान का आश्वासन दिया निरीक्षण के दौरान उसके साथ अपर आयुक्त मयंक शर्मा, उपायुक्त नौतनवा वैभव सिंह भी निरीक्षण में शामिल रहे निचलौल कार्यालय के निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी ठुठीबारी कार्यालय निरीक्षण के लिए चले गए इस दौरान निरीक्षक अभय तिवारी, निरीक्षक ज्ञान प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



