
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
प्राचार्य डॉ0 हूर तलअत ने प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के आयोजन को उपयोगी बताया तथा इसे व्यक्तित्व निर्माण में आवश्यक गतिविधि कहा।
इस अवसर पर पूर्व रोवर्स संयोजक महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के डॉ0 जगदेव ने अपने सम्बोधन में रोवर्स/रेंजर्स के ध्येय वाक्य सेवा करो की व्याख्या किया। उन्होंने रोवर्स/रेंजर्स सम्बोधन में कहा कि मानवता एवं समाज सेवा के उद्देश्य से अपने-अपने घर पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ। कार्यक्रम में डॉ0 मीता सरल ने रोवर्स/रेंजर्स से कहा आप प्रत्येक दिन एक भलाई का कार्य अवश्य करें। रोवर्स प्रभारी डॉ0 शिव प्रताप राय ने रोवर्स/रेंजर्स के लिए मानवता के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 आशुतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ0 राजमणि यादव, डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, डॉ0 अमित कुमार पटेल, डॉ0 संदीप कुमार गौरव, डॉ0 मीता सरल, डॉ0 अवनीश पाण्डेय, डॉ0 राजकमल यादव, डॉ0 कमलेश यादव इत्यादि उपस्थित रहें।

रिपोर्ट –अजीत पटेल।



