
कोल्हुई
महराजगंज
कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर स्थित राज्य क्लीनिक में इलाज कराने आई 7 वर्षीय चांदनी की इंजेक्शन लगाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
इस घटना से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया । सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग क्लीनिंक के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए अस्पताल का घेराव कर दिया मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल कर हटा दिया गया। कोल्हुई थाना अध्यक्ष ने सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट– ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



