
सिंदुरिया (महराजगंज)
सिंदुरिया क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी शम्भा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लड़के के साथ आवश्यक कार्य से सिंदुरिया चौराहे पर गई थी। वापस घर लौटते समय रास्ते में पिपरा कल्याण की तरफ से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक चालक ने जोर से ठोकर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई । एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



