BREAKINGउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरपुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़
मोबाइल बरामदगी में पुलिस को सफलता
मूल्यवान मोबाइल की वापसी, पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में एक गुमशुदा मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹18,000 थी, सफलतापूर्वक बरामद कर ली गई है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक इलमारन जी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय के निर्देशन में की गई।
गुमशुदगी की शिकायत थाना मोहम्मदाबाद गोहना में दी गई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मचारी गण – क०आ० संजय गुप्ता, आरक्षी दयानाथ मौर्य और का० लवकुश द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से Vivo कंपनी का मोबाइल बरामद कर लिया गया।
यह मोबाइल आवेदिका अमृता कुमारी पुत्री सुरेश राम निवासी छपरा थाना चिरैयाकोट को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।
👮♀️ इस सफलतापूर्वक कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मज़बूत हुआ है।



