नवगत कोतवाल ने ली पुलिस कर्मियों ली बैठक दिया आदेश
नवगत कोतवाल ने ली पुलिस कर्मियों ली बैठक दिया आदेश

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस अधीक्षक इलमारन जी के आदेशानुसार थाना पर समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण की परिचय मीटिंग प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा द्वारा ली गई अपनी कार्यशैली के बारे में सभी को बताया गया वह उसी अनुसार सभी को कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया व श्रीमान पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार
जन सुनवाई/शिकायत प्रकोष्ठ पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण / कराया जाए
गोकशी व गोतस्करी थाना क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
श्रावण मास के दृष्टिगत रोड के किनारे व मंदिरों के आसपास स्थित और मांस मछली की दुकानों को प्रतिबंधित करने हेतु हिदायत किया गया ।
.भ्रष्टाचार/अवैध वसूली में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
रात्रि गश्त प्रभावी तौर पर हर क्षेत्र में की जाएगी किसी भी क्षेत्र में चोरी नहीं होनी चाहिए अगर होती है तो उसका खुलासा जरूर होना चाहिए व उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी । व
उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए अन्य आदेशों और निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया व अपराधियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करने हेतु हिदायत किया गया । इस मौके पर चौकी कस्बा राम अवध अरविंद कुमारी यादव सरफराज खान आदर्श दुबे अनिल सिंह सुरजीत सिंह वैभव कुमार पांडे माधुरी सागर जितेश मिश्रा मंजेश कुमार समेत समस्त पुलिस एवं महिला कांस्टेबल उपस्थिति रही



