कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया छात्राओं ने बनाई आकर्षक तिरंगा राखियां, भाईयों की कलाई पर बांधी राखी
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया छात्राओं ने बनाई आकर्षक तिरंगा राखियां, भाईयों की कलाई पर बांधी राखी,

ललितपुर
रक्षाबंधन का पावन पर्व जिले के परिषदीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में कला अनुदेशक यशोदा एवं सहायक अध्यापिका अंजूलता वर्मा के निर्देशन में “हस्तनिर्मित राखी सजाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहद आकर्षक और विशेष रूप से तिरंगा राखियां तैयार कीं।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अध्ययनरत छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने भाईयों के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना भी की।

प्रतियोगिता में प्रिंसी पाल, भागवती कुशवाहा, मोहनी चंदेल, खेमकुंवर, क्रांति कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, राशि अहिरवार, रानी कुशवाहा, कल्पना अहिरवार, राधा, कामिनी कुशवाहा, छायादेवी कुशवाहा और राधिका अहिरवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
— ब्यूरो रिपोर्ट, समाचार तक, बेबाक खबर



