WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़

सैदपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली भव्य तिरंगा यात्रा ग्राम प्रधान बोले – तिरंगा यात्रा से बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना,

सैदपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली भव्य तिरंगा यात्रा ग्राम प्रधान बोले – तिरंगा यात्रा से बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना,

महरौनी/ललितपुर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विकासखंड महरौनी के ग्राम पंचायत सैदपुर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में ग्राम के युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लहराते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों से माहौल को उत्साह व जोश से भर दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माता शक्ति के चबूतरे से हुआ, जो गांव की गली-गली और मोहल्लों से होकर निकली तथा स्थानीय बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। रैली में शामिल युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे जोशीले नारे लगाए, जिससे पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी मड़ावरा शैलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान दीवान पुखराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “तिरंगा यात्रा का उद्देश्य गांव के लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।” उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

20250815_154304
मोटरसाइकिल से तिरंगा जुलूस निकालते लोग,

इस अवसर पर दीवान सौरभ सिंह (पूर्व प्रधान), पंडित राजेश त्रिपाठी, दीवान सुबोध काजू, दीवान हिमांशु राजा लोधी, पंडित अमित दीक्षित, पंडित सोनू दीक्षित, अभिषेक जैन लल्लू, सूरज सिंह लोधी, नीलेश झा, गजेन्द्र सिंह लोधी, अरविन्द सिंह लोधी, मनोज सिंह (रोजगार सेवक), चांद सी डॉक्टर, अमर सिंह चंदेल, करतार सिंह लोधी, अरविंद सिंह पिपरिया, रविंद्र सिंह पिपरिया, सोनू साहू, सौरभ साहू, कलू परिहार, सत्यम परिहार, बिट्टू पाटकर, मुलायम सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, दीपचंद जैन, अम्मू सोनी, सचिन सैनी, दी अभिराज सिंह लोधी, राघवेंद्र सिंह चौधरी, साहिल साहू, मुन्नी अहिरवार, रामस्वरूप बरार, कमलेश बरार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यात्रा के अंत में देश की स्वतंत्रता, संविधान की रक्षा और राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्ट – अरविंद पटेल, महरौनी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0