WEBSTORY
BREAKINGउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिरीक्षणपुलिसब्रेकिंग न्यूज़यातायात

अब ई-रिक्शा होंगे क्यू.आर. कोड से लैस, यात्रियों की सुरक्षा पर होगा फोकस

अब ई-रिक्शा होंगे क्यू.आर. कोड से लैस, यात्रियों की सुरक्षा पर होगा फोकस,

ललितपुर

शहर की यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में दौड़ रहे ई-रिक्शा पर क्यू.आर. कोड चस्पा किए जाएंगे। इस क्यू.आर. कोड को गूगल से स्कैन करते ही यात्री को रिक्शा चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वाहन संख्या और निर्धारित रूट की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। क्यू.आर. कोड से न केवल परिचालन में पारदर्शिता आएगी बल्कि किसी भी आपात स्थिति में यात्री तुरंत वाहन और चालक की जानकारी साझा कर पाएंगे।

20250815_154304

गौरतलब है कि ललितपुर शहर में ई-रिक्शा का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में निर्धारित रूट से हटकर संचालन और ट्रैफिक अव्यवस्था पर नियंत्रण जरूरी हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्टेशन तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों की डिटेल लेकर क्यू.आर. कोड जनरेट किए गए और उन्हें आगे शीशे पर चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यातायात विभाग का मानना है कि इस पहल से शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा में भी मजबूती आएगी।

 

रिपोर्ट – राजेश कुशवाहा
ब्यूरो, ललितपुर | समाचार तक

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0