WEBSTORY
BREAKINGआयोजनकार्यवाहीचुनावताज़ा ख़बरप्रसासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में दिशा की बैठक सम्पन्न

67 केंद्र संचालित योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, विकास भवन सभागार में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कटिहार (बिहार)

दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को माननीय सांसद सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय दिशा समिति तारिक अनवर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक विकास भवन सभागार, कटिहार में आयोजित की गई।
बैठक में माननीय विधायक कटिहार, बलरामपुर, मनिहारी, प्राणपुर एवं कोढ़ा, माननीय महापौर नगर निगम कटिहार, माननीय अध्यक्ष जिला परिषद कटिहार, मुख्य पार्षदगण नगर पंचायत, सभी प्रखंड प्रमुख, तथा मनोनीत गैर सरकारी सदस्यगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रभारी जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, निदेशक डी.आर.डी.ए., तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने माननीय सांसद तारिक अनवर का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।
बैठक के दौरान कुल 67 केंद्र संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुँचे और कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

🖋️ रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिला प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0