विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने की न वालिक छात्रा से क्लास में छेड़छाड़ पीड़िता के पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,

महरौनी (ललितपुर)
ललितपुर जिले के थाना महरौनी में एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसमें थाना महरौनी अन्तर्गत एक ग्राम निवासी युवक ने थाना महरौनी पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें उसने अपनी पुत्री के साथ विद्यालय के प्रबन्धक के पुत्र द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई जिससे पीड़िता काफी भयभीत बनी हुई है पीड़िता के पिता ने पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की जिसको महरौनी पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए सुसंगित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बता दे कि थाना महरौनी अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक ने महरौनी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री महरौनी के गोल्डन सनराइज इण्टर कॉलेज की 11 वी क्लास में पढ़ती है बीते गुरुवार के समय 11 बजे उसकी पुत्री कक्षा में थी कि उसकी क्लास में प्रबन्धक का पुत्र अंकित रावत पुत्र संतोष रावत आया उस समय पीड़िता क्लास में पीछे बैठी हुई थी। जहां उसी के आस पास उक्त व्यक्ति भी बैठा हुआ था जो पीड़िता को अपनी अपनी गन्दी नजरों से देख रहा था उसने पीड़िता से छुट्टी हो जाने के बाद कॉलेज के बाहर अकेले मिलने की बात कही । तो पीड़िता भयभीत होकर क्लास में पीछे से आगे आकर बैठ गई। तो उसके पीछे वह उक्त वयक्ति भी आकर पीड़िता के पास आकर बैठ गया और पीड़िता के गले में हाथ डालकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसके बाद उसने द्वारा से पीड़िता से छुट्टी के बाद बाहर मिलने की बात कही। जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता प्रधानाचार्य के पास गई जहां उन्होंने उसकी बातों का कोई ध्यान नही दिया। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है और वह पहले भी उसे आते – जाते रास्ते में भी परेशान करता है और पीड़िता को धमकी भी देता है कि उसने यह सब बात घर पर या कॉलेज में किसी को बताई तो जान से मार देंगे। उस उक्त व्यक्ति की हरकतों के कारण पीड़िता का कॉलेज जाना तथा पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है । शिकायतकर्ता ने बताया यह सब घटना की जानकारी मेरी पुत्री ने मुझे उस वक्त बताई जब वह रात के समय रो रही थी जिसे रोता हुआ देख उसने रोने का कारण पूछा तब पीड़िता ने घटना की जानकारी दी घटना की जानकारी पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस महरौनी को शिकायती पत्र दी जिसको महरौनी पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति पर सुसंगित धाराओं के साथ मुकद्दमा दर्ज कर जांच में जुट चुकी है।

रिपोर्ट- कमलेश कश्यप मड़ावरा / ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



