WEBSTORY
BREAKINGउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने निकाला विशाल रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

अनेक दिग्गज नेताओं ने की शिरकत, इंडिया गठबंधन ने झोंकी पूरी ताकत, शहरवासियों से मांगा आशीर्वाद

ललितपुर।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के नगर पालिका उपचुनाव का घमासान-
समाजवादी पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने सोमवार को शहर में भव्य रोड शो निकालकर अपनी चुनावी शक्ति का प्रदर्शन किया। पूरे नगर में सपा समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा। सड़कों पर साइकिल के झंडे और बैनरों से माहौल पूरी तरह समाजवादी रंग में रंग गया।

रोड शो की शुरुआत मवेशी बाजार से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन रोड स्थित सपा कार्यालय तक पहुंचा। रास्तेभर नीलम चौबे का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।

नीलम चौबे ने कहा कि भाजपा शासन में नगर की सड़कें जर्जर हो गईं, सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

रोड शो में पार्टी पदाधिकारियों, गठबंधन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर्थकों ने “लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है” के नारे लगा कर पूरे वातावरण को जोश से भर दिया।
श्रीमती चौबे ने नगरवासियों से अपील की कि वे नगर के समग्र विकास और सुशासन के लिए समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता भी रोड शो में शामिल रहे। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, कृभको के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह बुंदेला, पूर्व विधायक राजेश खैरा, कांग्रेस प्रदेश सचिव शोभा राजा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इन सभी नेताओं ने नपाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रोड शो में हरीबाबू शर्मा, आल्हा प्रसाद निरंजन, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, पूजा बुंदेलखंडी, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रोहित कुशवाहा, आरिफ कुरैशी, अशोक अहिरवार, सिकंदर मंसूरी, उपेंद्र राजा, मकरंद किलेदार, जिला सचिव शाकिर अली, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, गिरधारी यादव, कीरत यादव, अजय तोमर, महेंद्र पनारी, बहादुर अहिरवार एडवोकेट, रेशू चौबे, राजू चौबे, रानू तिवारी, मुरारी कुशवाहा, विशाल राठौर, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, नवनीत किलेदार, भरत यादव, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, कैफी पठान, अजय तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव, अरशद मंसूरी, बलवंत सिंह राजपूत, प्रमोद कुशवाहा, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश यादव मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुडैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, आयुष सैनी, शरद यादव, संजय ग्वाला, रोहित राठौर, अनवर खान, रोबिन यादव, परवेज पठान, बृजेंद्र तालाबपुरा, चारू सतभैया, बिट्टू यादव, नवनीत किलेदार, रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राजेश कुशवाहा
जिला ब्यूरो – ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0