WEBSTORY
BREAKINGआयोजनजन सरोकारताज़ा ख़बरप्रदर्शनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar; फेयर प्राइस डीलरों का गुस्सा फूटा, समाहरणालय के सामने धरना

मार्जिन मनी, अनाज की गुणवत्ता और कार्यशैली को लेकर जिला प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग

कटिहार (बिहार)

जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना में संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलर शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महासचिव इंदिरा सिंह, जिला सचिव संजीव कुमार और संगठन मंत्री राजीव पुर्बे ने संयुक्त रूप से किया। डीलरों ने आरोप लगाया कि बीते लगभग 11 महीनों से मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसके अलावा सीएमआर चावल के नाम पर खराब गुणवत्ता का अनाज उपलब्ध कराए जाने, सहायक प्रबंधक द्वारा बोरे के सही वजन की जानकारी नहीं देने और ड्राइवरों द्वारा मनमाने ढंग से खाद्यान्न के बोरे उतारने जैसे मुद्दों को भी गंभीर बताया गया।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

धरना के दौरान खाद्य निगम के जिला प्रबंधक की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी जताई गई और कहा गया कि डीलरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में रमाशंकर पांडे, गौतम सिंह, सुभाष सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, तारिणी रजक, जगदीश यादव, आफताब आलम, विनय जायसवाल, इमाम जाफर, निवेश चटर्जी, समीर घोष, श्याम नारायण चौहान सहित अनेक फेयर प्राइस डीलर मौजूद रहे।

धरना के उपरांत संगठन की ओर से जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
कटिहार, बिहार

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0