Pratapgarh; स्कूल के खेल मैदान से उभरी छात्र प्रतिभा
बीआरडी पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

प्रतापगढ़
विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 गंभीरा स्थित सरदार पटेल मैदान में बीआरडी पब्लिक स्कूल एवं बालिका इंटर कॉलेज द्वारा दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 दिसंबर को रानीगंज विधानसभा के विधायक आर के वर्मा द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
समापन अवसर पर विधायक जीत लाल पटेल ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। विशिष्ट अतिथियों में अपना दल सोनेलाल के जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच इंजीनियर जितेंद्र पटेल, सभासद रिजवान अहमद, दशाराम पटेल, योगेश वर्मा, विजय पटेल, राबिन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
रिपोर्ट – प्रेम वर्मा
प्रतापगढ़
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



