
कटिहार (बिहार)
कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस कटिहार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के शहीद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिलाध्यक्ष सुनील यादव द्वारा पार्टी ध्वज का विधिवत झंडोत्तोलन किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि देश की आज़ादी और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है। वर्ष 1885 में स्थापित कांग्रेस ने आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद दोनों ही दौर में देश को दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज विकास के नाम पर जो उपलब्धियां गिनाई जाती हैं, उनकी नींव कांग्रेस शासन में ही रखी गई थी।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती आम्रपाली यादव उर्फ अंजुमन कौसर ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की भावना से जुड़ा एक आंदोलन रही है, जिसने देश को विदेशी शासन से मुक्त कराया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने कांग्रेस को एकता और अखंडता की विचारधारा का प्रतीक बताया।
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सह झारखंड और उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. विपिन कुमार सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 से शुरू हुआ कांग्रेस का सफर आज 140 वर्षों के बाद भी देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुलाम शाहिद, जिला प्रवक्ता पंकज तंबाकूवाला, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक आलम, श्रुतिकांत कश्यप, सिकंदर मंडल, अल्तमश दीवान, मोहम्मद सऊद, दिलीप विश्वास, शशि प्रकाश सिंह, मोहम्मद रियाज, मसूद रजा, अरुण प्यासा, मेजर जमाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
कटिहार (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



