
कटिहार
विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के आवास पर मकर संक्रांति मिलन समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर उत्सव और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित इस मिलन समारोह में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क का सशक्त मंच बनकर उभरा, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक वर्गों के लोग एक साथ नजर आए।
समारोह में कटिहार सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व विधायक पूनम पासवान, उप महापौर मंजूर खान सहित जिले के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, नगर निगम पार्षद तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मकर संक्रांति मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव, एकता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
🖋️ प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



