WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशजन सरोकारताज़ा ख़बरशिक्षा

Uttar Pradesh; मकर संक्रांति पर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल की समाजसेवी पहल

350 जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर ठंड में दी राहत, मानवता का संदेश

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मीपुर एकडंगा द्वारा समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल पेश की गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत करीब 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक सोमनाथ चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सुमन चौरसिया, सागर चौरसिया, अमन चौरसिया, रामसनेही कनौजिया, सदन यादव, किशुन चौरसिया, संदीप चौरसिया, तेज प्रताप चौरसिया, मंजेश पटेल, विनोद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
samachar tak

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक सोमनाथ चौरसिया ने कहा कि मकर संक्रांति दान, सेवा और मानवता का पर्व है। विद्यालय हर वर्ष इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास करता है। समाज और सरकार को भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड या अभाव के कारण परेशान न हो।

यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदना को मजबूत करने वाला रहा।

🖋️ रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज

🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0