
कटिहार (बिहार)
कटिहार पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जिलादेश संख्या 67/26 के तहत जिले के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाना बताया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पुननिरीक्षक सुमन कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र कटिहार में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुननिरीक्षक कुन्दन कुमार सिंह को आजमनगर थाना से नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुननिरीक्षक नीरज कुमार को बारसोई थाना से स्थानांतरित कर आजमनगर थाना की कमान सौंपी गई है।
इसी क्रम में पुननिरीक्षक उमेश कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा से स्थानांतरित कर बारसोई थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुननिरीक्षक साजिद आलम को पुलिस कार्यालय कटिहार से अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा के पद पर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक आनंद कुमार को सहायक थाना से हटाकर पुलिस केंद्र कटिहार में पदस्थापित किया गया है। उपनिरीक्षक कुमार विकास को डीआईयू शाखा से स्थानांतरित कर सहायक ओपी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कटिहार पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया है कि इन नई पदस्थापनाओं से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
🖋️ प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



